Munger News मुख्यमंत्री ने किया मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की योजनाओं का शिलान्यास,
राजा तालाब परिसर की घेराबंदी एवं जलाशय डिवीजन-सह-जागरूकता केंद्र का होगा निर्माण,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से रिमोट के माध्यम से मुंगेर जिले में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें जलाशय डिवीजन-सह-जागरूकता केंद्र का निर्माण तथा राजा तालाब परिसर की घेराबंदी (कुल प्राक्कलित राशि 1097.17 लाख रुपए) शामिल है।
समारोह में उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की माननीय मंत्री, डॉ. एन विजयलक्ष्मी (अपर मुख्य सचिव) एवं अभिषेक रंजन (निदेशक, मत्स्य संसाधन विभाग) उपस्थित रहे।
मुंगेर में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारी, कर्मचारी, मत्स्य किसान और पशुपालक समाहरणालय सभा कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
जिलाधिकारी ने किसानों एवं पशुपालकों को राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया और कहा कि इनसे वे न केवल आत्मनिर्भर बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बन सकते हैं।