बिहार

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 10वीं बार शपथ ग्रहण पर दी बधाई,

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने श्री नीतीश कुमार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। संस्था ने पत्र के माध्यम से कहा है कि 1947 से 2025 तक देश में पहली बार किसी व्यक्ति ने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि स्थापित की है।

संस्था ने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अद्वितीय क्षण बताते हुए श्री कुमार के नेतृत्व, समर्पण और बिहार की जनता के विश्वास का प्रतीक कहा। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सूचित किया है कि इस उपलब्धि के सम्मान में उनका नाम अपनी वैश्विक सूची में दर्ज कर आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन विश्वभर की असाधारण उपलब्धियों और योगदानों को मान्यता देने वाली अग्रणी संस्था है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!