राजनीतिलोकल न्यूज़
अति पिछड़ा प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बने विनय कुमार ‘गुड्डू’, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बिहार प्रदेश कांग्रेस संगठन में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बरियारपुर निवासी विनय कुमार ‘गुड्डू’ को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के निर्देशानुसार अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण पंडित द्वारा किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार ‘गुड्डू’ ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग राजनीति का शिकार होते जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इन वर्गों की भागीदारी संगठन और राजनीति में लगातार बढ़ेगी।
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।
उनके मनोनयन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद इनामुल हक, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकुमार मंडल, सेवा दल के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह सहित चंद्रशेखर चौधरी, रामदेव शर्मा, अरविंद गुप्ता, मुकेश मंडल, राम प्रसाद यादव, बांके बिहारी मंडल, दुर्गा मंडल, संजय गुप्ता, मनीष कुमार समेत कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।




