राजनीतिलोकल न्यूज़

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर डॉ. सुरेश कुमार ने जताया आभार, पदाधिकारियों ने दी बधाई

कांग्रेस अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण पंडित द्वारा डॉ. सुरेश कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने पर डॉ. सुरेश कुमार ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।
डॉ. सुरेश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा अति पिछड़ा वर्ग की आवाज को सशक्त रूप से उठाने का कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्त किए जाने पर सभी जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों में मुंगेर से राज कुमार मंडल, भागलपुर से डॉ. नीरज कुमार शाह, नालंदा से पल्लवी कुमारी, सीवान से राधेश्याम शर्मा, भोजपुर से शिवदानी चौहान, पटना महानगर से मीणा निषाद, खगड़िया से आदर्श कुमार निषाद, पटना ग्रामीण से विकास कुमार तथा पश्चिमी चंपारण से अयुब अंसारी, प्रदेश स्तर पर अरुण कुमार रॉय, मिथलेश निषाद, डॉ. इंद्रजीत चंद्रवंशी, गोरख महतो एवं विनय कुमार गुड्डू को प्रदेश उपाध्यक्ष, शहादत हुसैन, अरुण कुमार बिंद, सुनीता पंडित, विनय कुमार विद्यार्थी एवं रामप्रवेश ठाकुर को प्रदेश महासचिव, तथा संजय चंद्रवंशी एवं विशाल सहनी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतू सिंह निषाद ने  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ।
डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि उपरोक्त सभी पदाधिकारी के नियुक्ति से  संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी समय में कांग्रेस पार्टी अति पिछड़ा वर्ग के बीच और अधिक मजबूती के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
अंत में उन्होंने पार्टी  के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!