लोकल न्यूज़

Kharagpur News अनुमंडल पदाधिकारी एवं विसर्जन समिति ने पूजा स्थलों का किया भ्रमण,

आगामी दुर्गा पूजा एवं विसर्जन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन ने  पूजा विसर्जन समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न पूजा स्थलों का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात की और पूजा की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अनुमंडल पदाधिकारी ने विशेष रूप से बिषहरी स्थान, बड़ी दुर्गा स्थानमुलुकटांड़,  हटिया दुर्गा स्थानकुलकुला स्थान सहित कई प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित समिति के सदस्यों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि पूजा और विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

विसर्जन समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि प्रशासन के साथ तालमेल कर सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!