लोकल न्यूज़
Trending

Munger News जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनीं 50 से अधिक शिकायतें, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश,

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने 50 से अधिक परिवादियों की शिकायतें सुनीं। जिलाधिकारी ने अधिकतर मामलों पर संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर तत्काल निर्देश देते हुए आवेदन की जाँच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी परिवादियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

  • बेनीगीर निवासी विजय शर्मा ने अपनी ही जमीन पर पड़ोसी द्वारा जबरन कब्जा करने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने इस पर संबंधित अंचलाधिकारी को तत्काल जाँचोपरांत कार्रवाई का आदेश दिया।
  • लड़ैयाटांड़ निवासी पूजा कुमारी ने बताया कि उनके पति नल-जल योजना में ऑपरेटर थे। उनकी मृत्यु के बाद वे स्वयं कार्य कर रही हैं, किंतु मेहनताना नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी ने इस पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
  • हरिणमार निवासी संगीता देवी ने शिकायत की कि बाढ़ राहत की राशि उनके पति के खाते में आती थी, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद अब राशि उनके खाते में नहीं आ रही है। उन्होंने अपने खाते को जोड़े जाने की मांग रखी।
  • नीलम चौक निवासी शेख कलाम ने घर के मुख्य द्वार के सामने लगे ट्रांसफॉर्मर को हटाने की मांग की। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को इस पर संज्ञान लेने का निर्देश दिया।
  • धरहरा महगामा पंचायत की पूर्व वार्ड पार्षद हेलन देवी, कंचन देवी, मीरा देवी व बलदेव मोदी ने वर्ष 2016 में निर्वाचित वार्ड पार्षद रहने के दौरान उनके भत्ते का भुगतान न होने की शिकायत की।
  • छोटी केलाबाड़ी निवासी विनोद कुमार ने बाढ़ राहत कोष की राशि वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया।

इसके अतिरिक्त, मनरेगा जॉब कार्ड से संबंधित दर्जनों परिवादियों की शिकायतें भी सुनी गईं। सभी आवेदनों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने आमजन से कहा—
“मैं यहाँ आपकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए हूँ। किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या होने पर सीधे आवेदन दें। जाँचोपरांत हर शिकायत पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।”

इधर, जनता दरबार में आए दर्जनों लोगों ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा जन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई किए जाने और न्याय दिलाने की सकारात्मक पहल की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। इसी विश्वास के साथ लोग अपनी समस्याएँ लेकर जनता दरबार पहुँचे हैं, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!