Munger News राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती पर विचार गोष्ठी

गांधी चौक स्थित सरदार पैलेस सभागार में मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता डॉ. राजेश कुमार मिश्रा (प्राचार्य, विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज) ने की तथा मंच संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ने किया।
उद्घाटन नवल किशोर प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार सिंह, नंदकिशोर कुमार, विमलेंदु राय, मोहम्मद जफर एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
वक्ताओं ने दिनकर के जीवन और साहित्य पर प्रकाश डालते हुए उन्हें स्वतंत्रता संग्राम की आवाज, समाज को जोड़ने वाला कवि और प्रेरणा स्रोत बताया। रामबरन चौधरी, दिनेश कुमार सिंह, अशोक शंकर सिंह, मोहम्मद जफर अहमद, ज्ञानचंद पटेल सहित कई वक्ताओं ने उनके विचारों और रचनाओं को आज भी प्रासंगिक बताया।
कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि समाज के युवा नेता व अधिवक्ता प्रणव कुमार, अनितेश कुमार, मनोज मिश्रा, कुंवर चंद्रेश, जनार्दन कुमार, मुरारी कुमार, ललित मोहन प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




