लोकल न्यूज़

Bariyarpur News कल्याणपुर में थाईलैंड के अरुण मंदिर स्वरूप का भव्य दुर्गा पंडाल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,

दुर्गा पूजा की भव्यता को नए आयाम पर ले जाते हुए कल्याणपुर बड़ी दुर्गा प्रांगण में इस बार थाईलैंड के प्रसिद्ध अरुण मंदिर स्वरूप का अद्भुत पंडाल तैयार किया गया है। 150 फीट ऊँचा और 130 फीट चौड़ा यह भव्य पंडाल श्रद्धालुओं को अलग ही आध्यात्मिक अनुभूति करा रहा है।

पंडाल के साथ-साथ कमल पर विराजमान 150 फीट ऊँचे व 120 फीट चौड़े विशाल महादेव की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, दुबई की मशहूर कंपनी द्वारा आयोजित लेजर शो शाम होते ही वातावरण को रोशनी और रंगों से जीवंत बना रहा है।

पूजा समिति के सचिव शशि रंजन दुबे, पं. पमपम दुबे, अंशु दुबे एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नीतिश चंद्र दुबे ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। अष्टमी, नवमी और दशमी की रात देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। मुंबई से आए सात्विक (डांस इंडिया डांस एवं डांस प्लस 4 के विजेता) अपने 30 कलाकारों की टीम के साथ मंच संभालेंगे और नृत्य प्रतियोगिता के जज भी रहेंगे।

मधुबनी पेंटिंग और सुरक्षा का खास इंतजाम :-

पूरे परिसर में करीब 3.30 लाख वर्ग फुट में मधुबनी पेंटिंग सजाई गई है, जो पंडाल दर्शन को और भी भव्य बना रही है। लाखों की संख्या में जुट रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे, भारी संख्या में पुलिस बल और युवा स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं।

झूले, शहनाई और मेले की रौनक :-

मेले के पूरे परिसर में इस बार अतिरिक्त झूले लगाए गए हैं। नवरात्र के नौ दिनों तक शहनाई वादन की एक दर्जन टीमें वातावरण को मंगलमय बनाएंगी।

पूजा के सफल संचालन में युथ क्लब कल्याणपुर एवं पूजा समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं—अमित दुबे, पवन दुबे, राजू शुक्ला, कृष्ण मोहन दुबे, रंजीत गुप्ता, चंदन दुबे, मनीष सिंह, संदीप राम, नवीन मंडल, सेवा यादव, पंकज यादव, अश्वनी, प्रिंस, संदीप आदि—की भूमिका अहम बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!