लोकल न्यूज़
एनडीए की विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साहवर्धन बैठक

रतैठा पंचायत में के रतैठा ग्राम स्थित शिव–पार्वती मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुंगेर जिले की तीनों सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत पर बैठक की ।
बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद साहू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित रहे। संचालन राजेश कुमार पाठक ने किया।
कार्यक्रम में चंदन कुमार पाठक, भावना देवी (उपमुखिया), अरमा देवी, इंदा सन्द पाठक, राजेश कुमार पाठक, टनहत कुमार पाठक, अमन कुमार, सुनील कुमार, जवाहर, आयुष राज सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया।




