लोकल न्यूज़

खड़गपुर में बिजली सिस्टम को दुरुस्त करने की कवायद तेज, बकायेदारों पर सख्ती का संकेत,

हवेली खड़गपुर विद्युत कार्यालय परिसर में  आयोजित समीक्षा बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मुंगेर धीरेन्द्र कुमार ने स्पष्ट संकेत दिया कि अब बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और राजस्व वसूली को रफ्तार देने के लिए विभाग सख्त रुख अपनाएगा।

बैठक में सहायक विद्युत अभियंता शशिकांत, कनीय विद्युत अभियंता (खड़गपुर, शामपुर, टेटीया बंबर), क्षेत्रीय मिस्त्री, एजेंसी प्रतिनिधि तथा मीटर रीडर शामिल रहे।

अभियंता धीरेन्द्र कुमार ने क्षेत्र में बार-बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति को लेकर गहरी नाराज़गी जताई और मिस्त्रियों को निर्देश दिया कि लाइन, पोल, ट्रांसफॉर्मर और तारों की संरचना को सुरक्षित एवं मानक के अनुसार बनाए रखना अब सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी लापरवाही से उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

समीक्षा बैठक का एक बड़ा फोकस राजस्व वसूली और बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई रहा। अभियंता ने मीटर रीडरों को मिस्त्रियों के साथ समन्वय बनाते हुए अभियान चलाने और आवश्यक होने पर बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटने का निर्देश दिया।

मीटर एजेंसी को भी फटकार लगाते हुए सभी खराब मीटरों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने का आदेश दिया गया, ताकि बिलिंग में पारदर्शिता बनी रहे और उपभोक्ता शिकायतें कम हों।

अध्यक्ष ने साफ कहा कि विभाग का लक्ष्य सिर्फ वसूली बढ़ाना नहीं, बल्कि खड़गपुर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेहतर, स्थिर और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी कर्मियों से फील्ड में सक्रिय रहकर बिजली व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने की अपील की।

बैठक के बाद यह स्पष्ट संकेत मिला कि आने वाले दिनों में बिजली विभाग राजस्व वसूली, मीटर बदलाव और लाइन मेंटेनेंस—तीनों मोर्चों पर तेजी से कदम उठाने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!