क्राइम

कुएं से बरामद हुआ जुगाड़ गाड़ी चालक का शव, रेल कॉलोनी में मची दहशत,

जमालपुर रेल कॉलोनी के दौलतपुर क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुराने कुएं से जुगाड़ गाड़ी चालक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान समस्तीपुर निवासी संतलाल पासवान (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्षों से आशिकपुर खटीक टोला में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

सुबह-सुबह कुएं में शव दिखने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में कुछ देर के लिए सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दलबल की सहायता से शव को बाहर निकाल कानूनी कार्रवाई शुरू की।

परिजनों ने बताया कि रविवार की रात उनका गाय का बछड़ा मर गया था। उसे झाड़ी में फेंकने के लिए संतलाल बाहर निकले थे। कॉलोनी के पास मौजूद पुराना कुआं झाड़ियों से ढका हुआ था। अंधेरा होने की वजह से उन्हें कुएं का पता नहीं चला और वे अनजाने में उसमें गिर गए।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने रातभर काफी खोजबीन की और आसपास के लोगों से भी मदद मांगी, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला।

घटनास्थल पर मौजूद आदर्श थाना के सीओ महादेव प्रसाद ने बताया कि परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि मृतक बछड़ा फेंकने गया था और इसी दौरान कुएं में गिर कर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!