लोकल न्यूज़

नयारामनगर पुलिस की बड़ी सफलता : 200 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,

नयारामनगर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। अपर थानाध्यक्ष नयारामनगर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने विश्वजीत कुमार को जानकीनगर काली स्थान पुल के पास से धर दबोचा।

सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर किसी ग्राहक तक सप्लाई करने जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध स्कूटी को रोक लिया। स्कूटी की जांच में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ।

तलाशी के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली YAMAHA स्कूटी पर लदे कुल 200 बोतल (करीब 20 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप मिले, जिन्हें तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पूछताछ में विश्वजीत कुमार अपने पास मौजूद अवैध माल के संबंध में कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सका, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक बरामद प्रतिबंधित कफ सिरप की आपूर्ति स्मैक एवं नशीली दवाओं के नेटवर्क में की जानी थी। नयारामनगर पुलिस इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए आगे की जांच में जुट गई है।

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है और किसी भी कीमत पर नशे के अवैध कारोबार को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप है, जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!