लोकल न्यूज़

पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल,

टेटिया बंबर प्रखंड में पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह द्वारा सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल की गई। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के 110 विकलांग, वृद्ध एवं विधवा महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी शामिल हुए। विनोद कुमार सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की मदद करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी जरूरतमंदों के लिए ऐसी जनसेवा जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि ठंड के मौसम में इस प्रकार की मदद से जरूरतमंदों को काफी राहत मिलती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!