लोकल न्यूज़

पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम: मुंगेर की आंगनवाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू,

निदेशक, आई०सी०डी०एस० निदेशालय, बिहार के निर्देशानुसार “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत मुंगेर जिले की आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से प्रारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण 17 नवम्बर से 19 नवम्बर तक जिले के सभी 10 परियोजनाओं में आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण सेविकाओं की क्षमता-वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि पोषण सेवाओं के साथ प्रारंभिक बाल शिक्षा को मजबूत करना बच्चों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए आवश्यक है।

प्रशिक्षण के प्रमुख विषयों में 

पोषण एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण :-

 0-6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए पोषण आवश्यकताओं की जानकारी, ग्रोथ मॉनिटरिंग, कुपोषण की पहचान एवं संदर्भन प्रक्रिया, स्वच्छता एवं सुरक्षित भोजन वितरण पद्धतियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 प्रारंभिक बाल शिक्षा (ECCE) :-
खेल-आधारित शिक्षण तकनीकों, पूर्व-भाषा एवं पूर्व-गणित कौशल विकास, कम लागत वाली शिक्षण सामग्री (TLM) निर्माण तथा गतिविधि आधारित दैनिक दिनचर्या संचालन पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 डिजिटल एवं दस्तावेजीकरण प्रशिक्षण :-
Poshan Tracker में लाभार्थियों के डेटा की सटीक प्रविष्टि, रजिस्टर संधारण, गृह-भ्रमण रिपोर्ट और मासिक प्रगति रिपोर्ट की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जा रहा है।

 समुदाय सहभागिता :-
VHSND, मातृ-सभा और सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ माता-पिता को स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा संबंधी संदेशों के प्रभावी संप्रेषण पर भी विशेष सत्र आयोजित हैं।

 बाल सुरक्षा एवं केंद्र प्रबंधन :-
आंगनवाड़ी केंद्रों में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने, बाल संरक्षण दिशा-निर्देशों एवं रिपोर्टिंग प्रणाली पर सेविकाओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

इस प्रशिक्षण से जिले की सभी सेविकाओं के कार्य संचालन में गुणवत्ता वृद्धि होने के साथ-साथ बच्चों के पोषण एवं शिक्षा के स्तर में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!