लोकल न्यूज़

रेड क्रॉस बना सहारा : बेघर मजदूर की बेटी की धूमधाम से कराई शादी,

आर्थिक तंगी से जूझ रहे मोहनपुर खलासी मोहल्ला, वार्ड संख्या 22 के बेघर एवं भूमिहीन मजदूर परिवार की 20 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी की शादी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा जमालपुर ने मानवता का परिचय देते हुए धूमधाम से संपन्न कराई।

परिवार के मुखिया जमुना पासवान कई वर्षों से शहर में दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आए हैं। वहीं अंजली की मां सविता देवी घर-घर चौका–बर्तन कर किसी तरह जीवन यापन करती हैं। आर्थिक तंगी ऐसी थी कि बेटी की शादी का खर्च जुटाना परिवार के लिए असंभव हो गया था।

परिवार की पीड़ा और बेबसी को समझते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जमालपुर शाखा ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए अंजली की शादी की पूरी पहल की। संस्था के सदस्यों ने सामूहिक सहयोग से शादी के लिए आवश्यक सामान और नकद राशि उपलब्ध कराई।

रेड क्रॉस के संयोजक शिवलाल रजक एवं कोऑर्डिनेटर साई शंकर ने परिवार को आश्वस्त किया कि उनकी बेटी की शादी सम्मान और पूरे उत्साह के साथ कराई जाएगी। वादा पूरा करते हुए शनिवार को जमालपुर–मुंगेर रोड स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस के सदस्य शिवलाल रजक, साईं शंकर, बलविंदर सिंह अहलूवालिया, भारत किशोर पोद्दार, राजेंद्र विश्वकर्मा, अमित नंदन, शिवेंद्र कुमार, राहुल खेतान, सरदार चंदन सिंह, कृष्ण कुमार राउत, अश्वथ राजनाथ मंडल आदि उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर विवाह समारोह संपन्न कराया और वर–वधू को आशीर्वाद दिया।

मानवता और सहयोग की इस मिसाल ने इलाके में सकारात्मक संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!