राजनीतिलोकल न्यूज़

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का तारापुर में जोरदार स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब,

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर तारापुर विधानसभा पहुंचे, जहां उनके आगमन पर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। चुनाव जीतने के बाद यह उनका पहला तारापुर दौरा था। संग्रामपुर में बने अस्थायी हेलिपैड पर उतरते ही हजारों की भीड़ ने “सम्राट चौधरी ज़िंदाबाद” के नारों से उनका स्वागत किया। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

हेलिपैड से निकलते ही सम्राट चौधरी ने विशाल रोड शो की शुरुआत की। पूरे मार्ग में समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों का दौरा कर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, “यह सरकार बिहार के विकास के लिए बनी है। अब सबको मिलकर विकास की नई दिशा तय करनी है। जनता ने जो विश्वास दिया है, उसे हम काम के जरिए साबित करेंगे।”

तारापुर की राजनीति में प्रभावशाली माने जाने वाले और महागठबंधन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सकलदेव बिंद भी सम्राट चौधरी के स्वागत में मौजूद रहे। उन्होंने कहा, “गृह विभाग संभालने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी तारापुर की धरती पर आए हैं। यह हमारे लिए खुशी का विषय है। हम बिहार के विकास के उद्देश्य से भाजपा में आए हैं।”

मीडिया द्वारा उनसे पूछे गए सवाल पर कि सम्राट चौधरी ने उन्हें सदन तक पहुंचाने की बात कही थी, इस पर बिंद ने कहा कि वे पार्टी के किसी भी फैसले को सहर्ष स्वीकार करेंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि “बिहार में योगी मॉडल लागू हो चुका है और वर्ष 2025 राज्य के लिए सबसे बेहतरीन साल साबित होगा। अपराधियों को अब अपना ठिकाना तलाशना होगा।”

दौरे के उपरांत उपमुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास में विश्राम करेंगे और रविवार को दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद पटना लौट जाएंगे।

तारापुर विधानसभा में सम्राट चौधरी के इस प्रथम दौरे ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और जनता के बीच विकास को लेकर उम्मीदों का नया अध्याय भी खोल दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!