लोकल न्यूज़
दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न,

मेरा युवा भारत–मुंगेर के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक रामपुर मैदान, जमालपुर में किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में अंकित कुमार ने प्रथम, विक्रम कुमार ने द्वितीय एवं शिवम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में रकसीता राज ने प्रथम, सृष्टि कुमारी ने द्वितीय तथा सोनम कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर कबड्डी क्लब विजेता एवं जमालपुर क्लब उपविजेता रहा। जबकि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राधा कृष्ण क्लब गढ़ीरामपुर ने विजेता तथा रामपुर यूनाइटेड क्लब ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्यामलाल प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि पंकज कुमार पासवान (एसएसओ) तथा टीपू सुल्तान (एडिशनल एसएचओ, जमालपुर) ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान अमर कुमार, अविनाश कुमार, रागनी कुमारी, कोमल कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी लोग उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना बताया गया।




