खेललोकल न्यूज़

दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न,

मेरा युवा भारत–मुंगेर के अंतर्गत दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक प्रखंड मुंगेर स्थित 05 नंबर गुमटी मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी एवं दौड़ जैसी खेल विधाओं का सफल आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता में ब्लू स्टार क्लब ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एम.टी.सी. क्लब उपविजेता रहा। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पी.जी. क्लब मुंगेर विजेता एवं ओ.बी.सी. वॉलीबॉल क्लब मुंगेर उपविजेता रहा।
दौड़ प्रतियोगिता में 400 मीटर बालक वर्ग में प्रिंस कुमार ने प्रथम, शिवम कुमार ने द्वितीय एवं मो. फैयास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 200 मीटर बालिका वर्ग में लुसी कुमार प्रथम, ममता कुमारी द्वितीय एवं नेहा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष सुमित कुमार ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
मौके पर रेफरी के रूप में मो. हैदर, अमर कुमार, अमित कुमार, अभिजीत कुमार, कुमार अभिजीत, प्रियंका कुमारी, कोमल कुमारी एवं लाडली कुमारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खेल प्रेमियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!