लोकल न्यूज़स्पेशल

जानिए किस थाना में कब लगेगा “जनता दरबार”, पुलिस अधीक्षक मुंगेर करेंगे जनसमस्याओं का समाधान,

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, मुंगेर द्वारा सभी थानों में “जनता दरबार” का आयोजन किया जाएगा। अब तक SP अपने कार्यालय कक्ष में प्रतिदिन जनता दरबार आयोजित करते रहे हैं, लेकिन मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के बाद इसे थाना स्तर तक विस्तारित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक मुंगेर निर्धारित तिथियों पर संबंधित थानों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिला पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने लंबित परिवाद, विधि-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें एवं अन्य समस्याओं के साथ दिए गए तिथियों पर सुबह 11 बजे संबंधित थाना में उपस्थित हों।

जनता दरबार की निर्धारित तिथियाँ एवं थाना क्षेत्र :- 13 दिसंबर 2025 – जमालपुर थाना, 15 दिसंबर 2025 – मुफस्सिल थाना, 17 दिसंबर 2025 – तारापुर थाना, 20 दिसंबर 2025 – शामपुर थाना, 22 दिसंबर 2025 – हेमजापुर थाना, 24 दिसंबर 2025 – गंगटा थाना, 27 दिसंबर 2025 – सफियासराय थाना व 29 दिसंबर 2025 – खड़गपुर थाना  में जनता दरबार लगेगा ।

मुंगेर पुलिस  सैयद इमरान मसूद ने बताया है कि जनता दरबार का उद्देश्य हर नागरिक की आवाज़ को प्राथमिकता देना और त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है। किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए नागरिक पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 8102924360 / 06344-452102 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुंगेर पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि— “मुंगेर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!