लोकल न्यूज़

जनता दरबार में श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान, बकाया मजदूरी का हुआ भुगतान,

श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में श्रम संसाधन विभाग (श्रम पक्ष) द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रमिकों द्वारा प्रस्तुत बकाया मजदूरी भुगतान से संबंधित शिकायत पत्रों की सुनवाई की गई।

जनता दरबार में एक श्रमिक की बकाया मजदूरी से संबंधित शिकायत का मौके पर ही निष्पादन करते हुए भुगतान कराया गया, जबकि अन्य श्रमिकों की समस्याओं के समाधान हेतु अगली तिथि निर्धारित की गई। श्रमिकों की समस्याओं पर गंभीरता से हुई सुनवाई और त्वरित कार्रवाई से उपस्थित श्रमिकों के बीच काफी उत्साह देखा गया।

श्रम अधीक्षक  सत्य प्रकाश ने कहा कि श्रम संसाधन विभाग श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर एवं सजग है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए विभाग द्वारा आयोजित जनता दरबार का लाभ उठाएं।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक शनिवार को श्रम संसाधन विभाग (श्रम पक्ष) द्वारा जनता दरबार का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, सरकारी आईटीआई परिसर में प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक किया जाता है, जहां श्रमिक अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!