लोकल न्यूज़

जनता के दरबार में 30 फरियादियों की सुनवाई, उप विकास आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश,

जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने 30 फरियादियों की जनशिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को जांचोपरांत समुचित एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

सुनवाई के क्रम में मय शंकरपुर निवासी रेणू देवी ने वर्षों से जर्जर मकान में रहने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। हाट चैक, हवेली खड़गपुर निवासी रसिक लाल बिंद ने दबंगों द्वारा उनके निजी आवास के सामने की जमीन एवं रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने की बात कही। मदारपुर, असरगंज निवासी मो. एजाबुल ने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष पर मारपीट तथा घर के सामान की लूट का आरोप लगाया।

चुरम्बा निवासी मो. वहाबउद्दीन ने अपने छोटे भाई-बहनों पर अधिग्रहित भूमि के मुआवजा राशि के गबन का आरोप लगाया। नवगांव, संग्रामपुर निवासी सिकंदर सिंह ने पड़ोसियों द्वारा उनकी रैयती जमीन पर जबरन कब्जा करने की शिकायत की। बरियारपुर, फुल्किया निवासी आराधना कुमारी ने ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना किए जाने की बात रखी। पूरबसराय निवासी जैतुन खातुन ने अपने बच्चों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत की, जबकि महद्दीपुर निवासी सोले मंडल ने दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

इसके अलावा भी कई अन्य फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!