स्पेशल

मनाया गया बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस,

एसडीओ राजीव रोशन सहित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया माल्यार्पण, 

हवेली खड़गपुर अनुमंडल के अंबेडकर चौक पर आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 को संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संगठन एवं नॉन कर्मचारी संगठन की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रोशन एवं अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के सचिव पंकज कुमार पवन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के द्वारा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक न्याय, समता और संवैधानिक मूल्यों को स्थापित करने में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारीश्याम सुंदर दासदेवेंद्र कुमार रामकमलेश कुमार रामदीपक कुमार दासरविंद्र कुमारप्रभाकर कुमार भारतीअशोक कुमार पासवानअजय कुमारशिव शंकर चौधरीप्रमोद कुमारविनय कुमारओम प्रकाश कुमार निरालाशिखा कुमारीशशिकांत कुमारसंजय कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उनका समर्पण आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, बंधुत्व और न्याय की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों पर चलते हुए एक समतामूलक समाज बनाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!