लोकल न्यूज़

मुफसिल थाना में पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान,

पुलिस अधीक्षक,  सैयद इमरान मसूद द्वारा मुफसिल थाना परिसर में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त आवेदन पत्रों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित मामलों में विधिसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मुफसिल थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। जनता दरबार के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच संवाद मजबूत होता है तथा विश्वास में वृद्धि होती है।

इस अवसर पर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!