पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने कार्यकर्ताओं संग किया संवाद,
संगठन सुदृढ़ीकरण और विकास पर हुई चर्चा

हर्षोल्लास से मनाया गया नूतन सिन्हा का जन्मदिन
जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता, पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनसरोकारों को प्रभावी रूप से पूरा करने की दिशा में सबसे बड़ा आधार है। बैठक में विकास कार्यों की प्राथमिकताओं और भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार विमर्श हुआ।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री शैलेश कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती नूतन सिन्हा का जन्मदिन भी उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। धरहरा, जमालपुर नगर, जमालपुर प्रखंड और हवेली खड़गपुर प्रखंड से पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हवेली खड़गपुर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, धरहरा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीव सिंह, जमालपुर के पूर्व अध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार, पूर्व मीडिया सेल अध्यक्ष राजीव यादव, नगर मीडिया सेल पूर्व अध्यक्ष चिरंजीव सिन्हा, धरहरा मीडिया सेल पूर्व अध्यक्ष आलोक, रामबिलास दिवाकर, महंत जी, गौतम जी, रामाशीष यादव, पूर्व मीडिया प्रभारी पंकज कुमार मुंगेर, ‘तीसरी आँख’ के नाम से प्रसिद्ध रामाशीष, गोलू कुमार, दिछू मंडल, हवेली खड़गपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मंडल, इंजीनियर तोमर धर्मपाल, कांतिलाल मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और सहभागिता उल्लेखनीय रही।




