लोकल न्यूज़

पुलिस अधीक्षक मुंगेर ने गंगटा थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेख व कार्यप्रणाली की समीक्षा,

पुलिस अधीक्षक  सैयद इमरान मसूद द्वारा गंगटा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना के विभिन्न पंजी एवं अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया तथा थानाध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण में सिरिस्ता कार्य एवं अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना में सी०सी०टी०एन०एस० (CCTNS) से संबंधित कार्यों, यथा एफआईआर एवं थाना दैनिकी की रियल टाइम इंट्री की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इसके साथ ही डायल-112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए त्वरित पुलिस सेवा एवं आमजन की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क के 24×7 क्रियान्वयन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। आगंतुक पंजी का अवलोकन कर सभी आवेदनों पर पावती रसीद दिए जाने के संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त गंगटा थाना के लंबित कांडों की अनुसंधानकर्ता-वार समीक्षा की गई तथा थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ताओं को कांडों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस सेवा में पारदर्शिता, समयबद्ध कार्रवाई और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसे हर स्तर पर सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!