राजनीतिलोकल न्यूज़
सीपीआई जिला परिषद मुंगेर की बैठक संपन्न, पार्टी शताब्दी वर्ष पर चर्चा, दिलीप कुमार दो वर्षों के लिए निलंबित,

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) जिला परिषद मुंगेर की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यानंद भवन स्थित सीपीआई कार्यालय में कामरेड अशोक मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सीपीआई की राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड प्रभात कुमार पांडेय ने पार्टी के शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पार्टी के ऐतिहासिक संघर्षों और बलिदानों को रेखांकित करते हुए जिला परिषद के सदस्यों से पार्टी की सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने 31 जनवरी 2026 तक सभी पार्टी सदस्यों के नवीकरण को सुनिश्चित करने तथा सदस्यता को दुगनी करने की बात कही।
वहीं, पार्टी के जिला सचिव कामरेड संजीवन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि राज्य पार्टी के आह्वान पर 2 जनवरी 2026 को पटना में आयोजित पार्टी के शताब्दी वर्ष सह एबी वर्धन के जन्मदिन कार्यक्रम में मुंगेर जिला से सैकड़ों की संख्या में पार्टी साथी भाग लेंगे।
बैठक के अंत में जिला परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में पार्टी के पूर्व जिला सचिव कामरेड दिलीप कुमार को दो वर्षों के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत रूप से स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस राजेश कुमार शर्मा, कामरेड रामविलास मंडल, कामरेड मसीहुद्दीन, कामरेड शिव कुमार शर्मा, कामरेड डॉ. दयाराम मंडल, कामरेड शमसुल अंसारी, कुंदन कुमार सिंह, सुबोध गोस्वामी, कामरेड मनोज कुमार मधुकर, दीपक कुमार, मानकर, शोभा परवीन, मुकेश कुमार सहित अन्य पार्टी साथी उपस्थित थे।




