लोकल न्यूज़
तुलसी पूजा दिवस पर महिलाओं ने की सामूहिक आराधना,

नगर के पुरानी चौक स्थित केसरवानी ठाकुरबाड़ी में तुलसी पूजा दिवस के अवसर पर समाज की महिलाओं द्वारा संध्याकालीन माता तुलसी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धा एवं भक्ति भाव से महिलाओं ने माता तुलसी से परिवार और समाज के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।
पूजा कार्यक्रम में महिलाओं ने दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण एवं मंत्रोच्चारण के साथ तुलसी माता की आराधना की। वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि तुलसी पूजा से परिवार में सकारात्मकता, शांति और स्वास्थ्य का वास होता है।
इस अवसर पर प्रीति केसरी, पूजा कुमारी, अमृता केसरी, प्रियंका केसरी, अंकिता कुमारी, उर्मिला केसरी, शिल्पी केसरी, अर्चना कुमारी, नेहा केसरी, हेमलता केसरी, ममता केसरी, रिंकी केसरी, लवली केसरी, परी केसरी, सुनीता कुमारी एवं श्रेयसी केसरी सहित समाज की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया।




