लोकल न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा सम्मेलन में मुंगेर के लाल डॉ. राम राजीव कुमार हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से विभूषित,

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी, नालंदा के सभागार में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुंगेर के लाल डॉ. राम राजीव कुमार को सम्मानित किए जाने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन SAARC Journalist Forum India Chapter एवं Nalanda Open University, नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में थाईलैंड, नेपाल, इंडोनेशिया, श्रीलंका सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की, जिससे यह कार्यक्रम मातृभाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक संवाद का एक सशक्त मंच बनकर उभरा।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में थाईलैंड से पी. सी. चंद्रा, नेपाल से राजू लामा, मुख्य अतिथि मॉरिशस से सरिता बुद्धू, उद्घाटनकर्ता माननीय पूर्व राज्यपाल सिक्किम गंगा प्रसाद, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ, डॉ. के. सी. सिन्हा एवं डॉ. अनंत श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डिजिटल लिटरेसी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. राम राजीव कुमार को Nalanda International Achievers Award–2025 से सम्मानित किया गया। डॉ. कुमार पिछले पच्चीस वर्षों से कंप्यूटर साक्षरता एवं डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी मुंगेर के लाल डॉ. राम राजीव कुमार को इंटरनेशनल एजुकेशन अवॉर्ड, आंबेडकर फेलोशिप अवॉर्ड, बिहार गौरव सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
यह सम्मान न केवल उनके सतत प्रयासों का प्रमाण है, बल्कि डिजिटल युग में मातृभाषा और शिक्षा के समन्वय की दिशा में किए जा रहे कार्यों की वैश्विक स्वीकार्यता को भी दर्शाता है, जिससे मुंगेर सहित पूरे बिहार का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़ा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!