राजनीतिलोकल न्यूज़

तारापुर विधानसभा 164 की सोशल मीडिया टीम घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

भारतीय जनता पार्टी मुंगेर के जिला अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार पोद्दार के निर्देशानुसार तारापुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 164 की सोशल मीडिया टीम की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में पत्रांक 08/2.6 दिनांक 30/01/2026 के तहत आधिकारिक सूचना जारी की गई।
जारी सूची के अनुसार श्रवण कुमार को संयोजक, आनन्दी गोस्वामी को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं टीम के सदस्यों में रणधीर राम, सुधीन मिस्त्री, राजेश कुमार, सिन्दु कुमार, प्रभाकर चौधरी एवं विक्रम कुमार को शामिल किया गया है।
जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार गठित यह टीम संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि नई टीम संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!