लोकल न्यूज़
Trending

Bariyarpur News सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के उद्घाटन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर मुखिया ने जताया आक्रोश,

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर का उद्घाटन बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं मुंगेर लोकसभा सांसद सह केंद्रीय मंत्री (मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायती राज) राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के कर-कमलों से किया गया।

इस मौके पर जहां जिले के शीर्ष अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, वहीं स्थानीय स्तर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों को कार्यक्रम से पूरी तरह उपेक्षित रखा गया। इस पर नाराज़गी जताते हुए ग्राम पंचायत बरियारपुर दक्षिणी की मुखिया भानुमति ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को न तो आमंत्रित किया गया और न ही उनके नाम शिलापट्ट में अंकित किए गए।

मुखिया भानुमति ने इसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों का अपमान बताते हुए कहा कि यह विडंबना है कि स्वयं पंचायती राज मंत्री एवं मुंगेर के सांसद की मौजूदगी में भी पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी की गई।

उन्होंने जिला प्रशासन से इस प्रकार की उपेक्षा पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!