लोकल न्यूज़

साइबर ठगी पर मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पीड़ित को लौटाए गए 42,067 रुपये,

1930 हेल्पलाइन से मिली तुरंत मदद,

ना संकोच करें, ना घबराएँ – साइबर फ्रॉड हो तो तुरंत बताएं! डायल करें 1930”—मुंगेर पुलिस के यही संदेश को सार्थक करते हुए आज एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 08 दिसंबर 2025 को मुंगेर साइबर थाना की त्वरित सक्रियता और तकनीकी दक्षता के कारण साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित का पूरा पैसा वापस करा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित निभास कुमार, पिता बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, निवासी संदलपुर, थाना कासिमबाजार, जिला मुंगेर, को स्मार्ट बिजली मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगों ने ₹42,067/- की ठगी का शिकार बना दिया था।

साइबर थाना मुंगेर ने शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत कार्रवाई की और तकनीकी ट्रैकिंग, बैंक नोडल अधिकारियों से समन्वय तथा समय पर फंड फ्रीजिंग की प्रक्रिया से पीड़ित की संपूर्ण राशि सुरक्षित वापस करा दी।

मुंगेर पुलिस ने कहा है कि साइबर अपराध से बचने के लिए जनता जागरूक रहे और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऐप अपडेट पर विश्वास न करें। ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

मुंगेर पुलिस ने साइबर अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!