लोकल न्यूज़
खड़गपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर एबीवीपी की पहल, नव पदस्थापित थानाध्यक्ष को सौंपा सुझाव,

हवेली खड़गपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थापित थानाध्यक्ष राजेश कुमार का बुके और संगठन की ‘ध्येय यात्रा’ पुस्तक भेंटकर स्वागत किया।
इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी-छिनतई, छात्राओं की सुरक्षा, तथा स्कूल-कॉलेज व कोचिंग संस्थानों के आसपास होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष को विस्तृत रूप से अवगत कराया।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि समस्याओं को नोट कर लिया गया है और बेहद शीघ्र इस दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष प्रिंस रतन, नगर मंत्री आर्यन केसरी, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक सत्यम कुमार निराला, शुभम केसरी, नितेश मिश्रा, केतन कुमार, विक्की रॉय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




