स्पेशल

अहमदाबाद–भागलपुर के बीच ट्रेन संख्या 19423/19424 का नियमित परिचालन 28 अगस्त से

भागलपुर। यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि अहमदाबाद और भागलपुर के बीच ट्रेन संख्या 19423 (अहमदाबाद से भागलपुर) एवं 19424 (भागलपुर से अहमदाबाद) का नियमित परिचालन शुरू होने जा रहा है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद–भागलपुर तथा 19424 भागलपुर–अहमदाबाद का नियमित परिचालन 28 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा। 28 अगस्त को भागलपुर से ट्रेन संख्या 19424 का नियमित परिचालन शुरू किया जाएगा।

इस ट्रेन के नियमित परिचालन से भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अहमदाबाद आने-जाने में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस रेल संपर्क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, ऐसे में नियमित परिचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

डिजिटल दर्पण न्यूज़ के लिए डॉ. सुरेश कुमार की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!