जनता दरबार में भूमि विवाद समेत चार आवेदनों पर हुई सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मुंगेर, 17 अगस्त। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त के सचिव श्री सुधीर कुमार (बि.प्र.से.) ने सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दरबार/जन संवाद में पहुंचे आवेदकों की समस्याओं और आवेदनों पर सुनवाई की।
जनता दरबार में मुंगेर जिले से 2, बेगूसराय जिले से 1 तथा खगड़िया जिले से 1 आवेदन प्राप्त हुआ। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद सहित अन्य जनहित से जुड़े मामले शामिल थे।
आयुक्त के सचिव श्री सुधीर कुमार ने सभी मामलों की गंभीरता एवं विस्तार से सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों पर विभागीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए त्वरित कार्रवाई कर मामलों का निष्पादन करने तथा कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में गंभीरता बरतने तथा आवेदकों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डिजिटल दर्पण न्यूज़ | मुंगेर




