मुंगेर में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
हर घर तिरंगा’ जन-अभियान को सफल बनाने की अपील

मुंगेर, 12 अगस्त 2026।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को मुंगेर जिला मुख्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा समाहरणालय परिसर से शुरू होकर अंबेडकर चौक, एक नंबर ट्रैफिक, भगत सिंह चौक, सोझी घाट एवं दक्षिणी किला होते हुए पुनः अंबेडकर चौक पहुंची। यहां राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, महापौर कुमकुम देवी सहित वरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मी, विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
‘हर घर तिरंगा’ जन-अभियान को सफल बनाने की अपील
इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला व्यापक जन-अभियान है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे पूरे उत्साह के साथ इस अभियान से जुड़ें और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।
देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ मुंगेर में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
मुंगेर, 12 अगस्त 2026।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को मुंगेर जिला मुख्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा समाहरणालय परिसर से शुरू होकर अंबेडकर चौक, एक नंबर ट्रैफिक, भगत सिंह चौक, सोझी घाट एवं दक्षिणी किला होते हुए पुनः अंबेडकर चौक पहुंची। यहां राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, महापौर कुमकुम देवी सहित वरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मी, विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
‘हर घर तिरंगा’ जन-अभियान को सफल बनाने की अपील
इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला व्यापक जन-अभियान है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे पूरे उत्साह के साथ इस अभियान से जुड़ें और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।
देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से यात्रा के पूरे मार्ग को गुंजायमान कर दिया। यात्रा के दौरान आम लोगों को भी अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा में महिलाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में सहभागिता की तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
भव्य तिरंगा यात्रा ने मुंगेर जिलेवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता, अखंडता, गौरव और देशभक्ति का सशक्त संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान शहर का वातावरण राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।
— डिजिटल दर्पण न्यूज़, मुंगेर ‘वंदे मातरम्’ के नारों से यात्रा के पूरे मार्ग को गुंजायमान कर दिया। यात्रा के दौरान आम लोगों को भी अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा में महिलाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में सहभागिता की तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
भव्य तिरंगा यात्रा ने मुंगेर जिलेवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता, अखंडता, गौरव और देशभक्ति का सशक्त संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान शहर का वातावरण राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।
— डिजिटल दर्पण न्यूज़, मुंगेर




