प्रशासनिकराजनीति

मुख्यमंत्री ने बढ़ी हुई दर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का किया अंतरण, मुंगेर के 1.21 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ

मुंगेर, 10 जून 2026। बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में बढ़ी हुई दर पर माह मई 2026 की पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बुधवार को समाहरणालय मुंगेर के संवाद कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री निखिल धनराज निप्पणीकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री अजीत कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री राजीव रंजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती गुंजन मौली सहित बड़ी संख्या में पेंशनधारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का संदेश लाभार्थियों को वर्चुअल माध्यम से लाइव दिखाया गया।
मुंगेर जिले में वर्तमान में छह प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं संचालित हैं। इनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 61,313, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 28,521, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 11,521, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 6,965, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,088 तथा बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना के 12,288 लाभार्थी शामिल हैं।
जिले में कुल 1,21,696 पेंशनधारियों को माह मई 2026 की पेंशन राशि 1,100 रुपये प्रतिमाह की दर से डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी गई। इस मद में कुल 14 करोड़ 14 लाख 33 हजार 100 रुपये की राशि का भुगतान किया गया।
जिला प्रशासन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है तथा लाभार्थियों को समय पर पेंशन राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!