स्पेशल

मानवाधिकारों की रक्षा के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान, आईडी कार्ड वितरित

मानवाधिकारों की रक्षा के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान, आईडी कार्ड वितरित
मुंगेर, 1 अगस्त। मुंगेर के सुभाष नगर स्थित माधव निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, जिला शाखा मुंगेर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शाखा के अध्यक्ष गिरिजा शंकर नलिन ने की।


बैठक के दौरान संगठन की ओर से एक दिवसीय जनजागरूकता अभियान एवं आईडी कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गिरिजा शंकर नलिन ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने-अपने वार्डों में एक दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सलाहकार निर्भय कुमार (अधिवक्ता) ने कहा कि मानवाधिकारों का मूल उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समानता, स्वतंत्रता एवं न्यायपूर्ण जीवन प्रदान करना तथा उसके मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए।
बैठक में जिला संयोजक शम्मी कपूर, चंदन कुमार (अधिवक्ता), संतोष कुमार पंडित (अधिवक्ता), अजय कुमार, सुनील कुमार (अधिवक्ता), प्रभाकर कुमार, संदीप कुमार, मोहम्मद शहजाद अली, चंदन कुमार, कालीचरण तथा संजीव कुमार (अधिवक्ता) सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं आगामी जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!