स्पेशल

राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी ने गंगा हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस, दी आर्थिक सहायता

मुंगेर, 27 जून। मुंगेर विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी एवं राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी (मुकेश यादव) ने हाल के दिनों में गंगा नदी में डूबकर जान गंवाने वाले बच्चों के शोकाकुल परिवारों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी शनिवार को नगर निगम वार्ड संख्या-7 स्थित श्यामपुर बकचपड़ा मोहल्ला पहुंचे, जहां पासवान समाज की पांच बच्चियों की गंगा में डूबने से हुई दर्दनाक मौत पर परिजनों से मिलकर उनका दुःख साझा किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद, हृदय विदारक एवं पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत बच्चियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है तथा पीड़ित परिवारों का हालचाल जानने के लिए उन्हें भेजा है। इस दौरान उन्होंने अपने निजी कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की तथा सरकारी अनुदान एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इसके बाद उन्होंने चंडीस्थान मोहल्ला पहुंचकर अधिवक्ता सुबोध कुमार मंडल के 16 वर्षीय पुत्र पीयूष मंडल के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनकी भी गंगा में डूबने से मृत्यु हो गई थी।

राजद नेता ने मय पंचायत के तोफिर गांव पहुंचकर ललन यादव के 9 वर्षीय पुत्र सत्यम के परिजनों से भी मुलाकात की। सत्यम के डूबने के बाद अब तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। उन्होंने जिला प्रशासन से बच्चे की तलाश में तेजी लाने की मांग की। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी के संदर्भ में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की।

इसके उपरांत उन्होंने मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर खालिद हुसैन के पिता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर राजद जिला अध्यक्ष संजय बिंद, प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव, जिला उपाध्यक्ष हसीबुर रहमान, युवा राजद प्रदेश सचिव गजेन्द्र हिमांशु, जिला प्रधान महासचिव आकाश दीप, महासचिव मो. आबिद हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि विकास यादव, अजय राय, डॉ. बबीता भारती, सुरेश यादव, विक्रम यादव, सौरव जायसवाल, वार्ड पार्षद तनवीर आलम सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!