राजनीति

विशाल चौरसिया बने हवेली खड़गपुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कहा—संगठन की मजबूती और जनहित के लिए पूरी निष्ठा से करूंगा काम

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व, जिला कांग्रेस कमेटी एवं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

हवेली खड़गपुर, 09 अगस्त 2026।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल चौरसिया को हवेली खड़गपुर नगर कांग्रेस कमेटी का नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। नियुक्ति के बाद विशाल चौरसिया ने कहा कि यह उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं हितों की रक्षा करने तथा आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

भागलपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में नगर एवं प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा की गई तथा नवनियुक्त अध्यक्षों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विशाल चौरसिया ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं साथी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के साथियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है।

विशाल चौरसिया ने कहा कि आने वाले समय में नगर कांग्रेस कमेटी को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ-साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा।

उन्होंने अंत में कहा, “संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाना मेरी प्राथमिकता होगी। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!