प्रशासनिकलोकल न्यूज़

सरकारी अमीन ने की प्रखंड कांग्रेस कमेटी की भूमि की मापी, प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न

हवेली खड़गपुर (मुंगेर), 06 अगस्त। हवेली खड़गपुर अंचल अंतर्गत नगर स्थित प्रखंड कांग्रेस कमेटी की भूमि की मापी गुरुवार को अंचलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी अमीन द्वारा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई।


जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने भूमि की मापी के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में अंचल कार्यालय द्वारा सरकारी अमीन सूरज कुमार को मापी की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्थल पर पहुंचकर सरकारी अमीन ने भूमि की मापी का कार्य पूरा किया।
जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भूमि से संबंधित मामले का निष्पादन प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप कराया गया है। उन्होंने कहा कि मापी का कार्य पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मंडल, कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार, अति पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार, कपिल कुमार, निजी अमीन शिवाजी साहित्य सहित कांग्रेस के कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डिजिटल दर्पण न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!