लोकल न्यूज़स्वास्थ्य

भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ की बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर निर्णय

 

हवेली खड़गपुर। भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ, शाखा हवेली खड़गपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक बसु जी के क्लीनिक में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन Event Space, यूको बैंक के ऊपर, हवेली खड़गपुर में दोपहर 1:00 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान शहर के दो प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनके दीर्घकालीन योगदान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ की ओर से “Lifetime Achievement Award” से सम्मानित किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष ने सभी सक्रिय सदस्यों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि संगठन केवल पद और नाम से नहीं, बल्कि सदस्यों की सक्रियता, समय, तन-मन-धन के सहयोग और सहभागिता से मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि संघ की गतिविधियों की सफलता उसके सदस्यों के सहयोग और समर्पण का परिणाम है। इसलिए 15 अगस्त का यह आयोजन केवल स्वतंत्रता दिवस समारोह नहीं, बल्कि संगठन की एकता, आपसी भाईचारे और चिकित्सक समाज के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करने का अवसर भी है।

अध्यक्ष ने कहा—

“आपकी उपस्थिति संगठन की गरिमा है, आपकी सक्रियता संगठन की शक्ति है और आपका सहयोग संगठन का भविष्य है।”

सभी सक्रिय सदस्यों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!