स्पेशल

मुंगेर में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत शपथ, रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

मुंगेर। मेरा युवा भारत (MY Bharat) मुंगेर के जिला युवा अधिकारी मयंक के निर्देशानुसार जमालपुर प्रखंड के फुल्का गांव में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण, जागरूकता रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं बच्चों के बीच नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवव्रत जी ने कहा कि युवाओं के बीच इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इससे न केवल युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि समाज को भी सकारात्मक दिशा मिलती है।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया। उन्होंने प्रतिज्ञा की कि वे स्वयं कभी नशा नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और आने वाली पीढ़ियों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे। युवाओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को खोखला कर देता है, इसलिए इससे दूर रहना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान निकाली गई जागरूकता रैली ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रतिभागियों ने प्रभावशाली तरीके से नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर युवा क्लब के सदस्य सुमन कुमार, सुजीत कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, आदित्य राज सहित कई अन्य युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों ने आयोजकों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!