प्रशासनिक

जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश

मुंगेर, 27 जुलाई: समाहरणालय परिसर में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।
जन सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, दाखिल-खारिज तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें और समस्याएं भी नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं।
जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष, समयबद्ध एवं नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन सुनवाई कार्यक्रम प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। जिला प्रशासन पारदर्शी, जवाबदेह एवं समयबद्ध तरीके से नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!