संत कुंवर बाबा जयंती सह सम्मान समारोह 30 अगस्त को, जुटेंगे हजारों प्रजापति समाज के लोग

मुंगेर। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, मुंगेर के तत्वावधान में संत कुंवर बाबा जयंती सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आगामी 30 अगस्त 2026, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से शगुन गार्डन, बैजनाथ सिनेमा, मुंगेर के प्रांगण में होगा। उपरोक्त बातों की जानकारी जिला सचिव तनिक पंडित ने दी।
उन्होंने बताया कि समारोह में नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्या श्रीमती शिवरानी प्रजापति (जदयू) एवं श्रीमती शीला पंडित (भाजपा) को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष रुपेश कुमार पंडित, प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार उर्फ पिंटू गुरुजी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शिलेंद्र पंडित तथा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमिला पंडित विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समिति की ओर से बताया गया कि संत कुंवर बाबा जयंती के अवसर पर आयोजित यह समारोह प्रजापति समाज की एकजुटता, सामाजिक जागरूकता एवं प्रतिभाओं के सम्मान का महत्वपूर्ण मंच होगा।
आयोजकों ने मुंगेर जिले के सभी कुम्हार एवं प्रजापति समाज के भाइयों-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




