प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में 30 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मुंगेर, 18 जून। मेरा युवा भारत (MY Bharat) मुंगेर के तत्वावधान में सदर अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में गुरुवार से 30 घंटे का एक्सपीरियंशियल लर्निंग प्रोग्राम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 18 जून से 22 जून तक आयोजित किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी मयंक के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराना तथा सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व की जानकारी देना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जन औषधि केंद्र की विभिन्न गतिविधियों, दवा वितरण व्यवस्था तथा आम जनता को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कुणाल कुमार, अंकित राज, अपराजिता कुमारी, मोनिका कुमारी सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र की कार्यप्रणाली समझने का अवसर प्रदान करते हैं तथा समाज में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।




