प्रशासनिकलोकल न्यूज़

नवनिर्मित एनआईसी भवन में वरीय उप समाहर्ताओं के नए चैम्बर का उद्घाटन

मुंगेर, 18 जून। समाहरणालय परिसर स्थित नवनिर्मित एनआईसी भवन में गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने वरीय उप समाहर्ताओं के लिए निर्मित नए चैम्बर कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर चैम्बर कक्ष का शुभारंभ किया तथा भवन और कक्ष में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया।


उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित सभी उप समाहर्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चैम्बर कक्ष की संरचना, बैठने की व्यवस्था, कार्यालयीन सुविधाओं तथा कार्य निष्पादन के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होने से प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में और अधिक दक्षता आएगी तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी।
जिलाधिकारी ने नए चैम्बर कक्ष के निर्माण एवं संचालन में योगदान देने वाले संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी वरीय उप समाहर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं उपस्थित अधिकारियों ने भी नए चैम्बर कक्ष को प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई बेहतर कार्य सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!