लोकल न्यूज़

शामपुर थाना में पुलिस अधीक्षक ने लगाया जनता दरबार, आम लोगों की समस्याएं सुनीं,

Kharagpur News : Dr Suresh Kumar

आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से  पुलिस अधीक्षक  सैयद इमरान मसूद ने शामपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया । जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर विधि सम्मत एवं शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े, सड़क एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और उनकी समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
जनता दरबार के आयोजन से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा उन्हें अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!