सुबह की बड़ी खबरें – 06 दिसम्बर (शनिवार) डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुण्यतिथि विशेष अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय राजनीति

1. ‘साथ चलें, साथ बढ़ें’ भारत–रूस साझेदारी की पहचान
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रात्रिभोज में दोनों देशों की मजबूत दोस्ती को रेखांकित किया।
2. पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा संपन्न
बातचीत और द्विपक्षीय समझौतों के बाद पुतिन मॉस्को रवाना।
3. भारत–रूस मित्रता में ‘केसर की सुगंध’
पीएम मोदी ने पुतिन को दिए खास उपहार, दोस्ती की गरमाहट दिखी।
4. पुतिन डिनर विवाद
राहुल गांधी और खड़गे को न्योता नहीं, शशि थरूर को बुलाया गया; कांग्रेस ने सरकार पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया।
संसद और सरकार की बड़ी गतिविधियाँ
5. लोकसभा में 8 दिसम्बर को ‘वंदे मातरम्’ पर विशेष बहस
PM मोदी शुरुआत करेंगे, 9 को राज्यसभा में अमित शाह जवाब देंगे।
रेलवे से जुड़े बड़े अपडेट
6. वरिष्ठ नागरिकों व 45+ महिलाओं को लोअर बर्थ स्वतः मिलेगी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई सुविधा की घोषणा की।
7. लोअर बर्थ आरक्षण की नई व्यवस्था
स्लीपर में 6–7, 3AC में 4–5 और 2AC में 3–4 सीटें विशेष श्रेणी के यात्रियों के लिए सुरक्षित।
8. नए रेलवे कोचों में आधुनिक सुविधाएँ
व्हीलचेयर स्पेस, ब्रेल साइनज, चौड़े दरवाज़े, बड़े शौचालय और सहारा रेलिंग की व्यवस्था लागू।
विमानन क्षेत्र की बड़ी खबरें
9. उड्डयन मंत्री ने कहा – तीन दिन में इंडिगो का संचालन सामान्य होगा
तकनीकी व स्टाफिंग मुद्दों की जांच शुरू।
10. इंडिगो संकट गहराया
4 दिनों में 2000+ फ्लाइट रद्द, 3 लाख यात्री प्रभावित; रेलवे ने राहत के लिए 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े। अर्थव्यवस्था और नीति
11. पान मसाला–सिगरेट पर नया टैक्स प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने कहा – इससे नेशनल सिक्योरिटी फंड मजबूत होगा, कारगिल जैसे हालात में बजट की कमी नहीं होगी। खेल और आयोजन
12. 2036 ओलंपिक की मेजबानी अहमदाबाद करेगा – अमित शाह
भारत की खेल कूटनीति को मिला बड़ा बढ़ावा।
16. आज भारत–दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे
कोहली क्या दूसरी बार शतक की हैट्रिक लगा पाएंगे? जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी।
शिक्षा एवं समाज
13. आज ‘एजुकेशन फॉर भारत’ महाकुंभ
टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षा पर राष्ट्रीय स्तर पर मंथन; सहवाग सहित 60 दिग्गज शामिल।
14. बीजेपी विधायक का विवादित बयान
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के संसद में कुत्ता लाने पर अमर्यादित टिप्पणी, विवाद बढ़ा।
15. उड़ीसा की 100 वर्षीय विशेषज्ञ महिला डॉक्टर का अनोखा योगदान
अपने हॉस्पिटल को 3.4 करोड़ रुपये दान कर मनाया शताब्दी जन्मदिन। मौसम
17. उत्तराखंड–हिमाचल में बर्फबारी अलर्ट
MP के 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे; राजस्थान में पाला पड़ने की चेतावनी।



