शाम की देश-प्रदेश की 15 बड़ी खबरें – एक नज़र में

1️⃣ कर्नाटक: पीएम मोदी ने 1 लाख लोगों के साथ गीतापाठ किया, श्री कृष्ण मठ में पूजा की और सोने का कलश चढ़ाया; शाम को गोवा में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

2️⃣ उडुपी में पीएम मोदी बोले – “गीता सिखाती है कि अत्याचारियों का अंत भी जरूरी है।”
3️⃣ रूस-भारत संबंध: पुतिन 4 दिसंबर को भारत आएंगे; रूसी तेल और S-400 मिसाइल सिस्टम पर अहम बातचीत की उम्मीद।
4️⃣ केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा—भारत में पर्यटन उद्योग आने वाले सालों में 20% की तेज वृद्धि करेगा।
5️⃣ HAL चीफ का बयान: “तेजस दुनिया का सबसे सुरक्षित फाइटर, कोई तकनीकी समस्या नहीं”—दुबई क्रैश के बाद बड़ा बयान।
6️⃣ कांग्रेस ने वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज एडमिशन मामले में जेपी नड्डा से माफी की मांग की।
7️⃣ राहुल गांधी बोले—“प्रदूषण पर पीएम मोदी चुप क्यों? माताएं कहती हैं—बच्चे जहरीली हवा में बड़े हो रहे, संसद में चर्चा हो।”
8️⃣ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली-चंडीगढ़ रेल खंड का निरीक्षण किया; सुरक्षा व रखरखाव पर फीडबैक लिया।
9️⃣ कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर खींचतान खुलकर सामने; भाजपा बोली—टूट की शुरुआत, कांग्रेस ने कहा—“सिर्फ अफवाह।”
🔟 अर्धकुंभ 2025: उत्तराखंड में 14 जनवरी से अर्धकुंभ; 4 शाही स्नान समेत 10 मुख्य स्नान की तिथियां तय, 13 अखाड़ों ने सहमति दी।
1️⃣1️⃣ उत्तराखंड में पतंजलि घी सैंपल जांच में फेल; अधिकारी बोले—“ये खाने लायक नहीं”; ₹1.40 लाख का जुर्माना।
1️⃣2️⃣ कानपुर: स्लीपर बस आग से राख; दो कॉन्स्टेबलों ने 43 यात्रियों की जान बचाई—“2 मिनट देर होती तो कई जिंदा जल जाते।”
1️⃣3️⃣ ट्रम्प का बड़ा बयान—“गरीब देशों के शरणार्थियों को घुसने नहीं दूंगा; अमेरिका से प्यार नहीं करने वालों को निकाल दूंगा”—19 देशों पर निगरानी।
1️⃣4️⃣ मौसम: राजस्थान में बारिश; MP में 1 दिसंबर से शीतलहर अलर्ट; उत्तराखंड के चारों धाम माइनस 10° C से नीचे।
1️⃣5️⃣ शेयर बाजार: फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 85,707 पर बंद; IT-रियल्टी में गिरावट, मेटल-फार्मा सेक्टर में तेजी।


