राष्ट्रीय

29 नवम्बर | शनिवार की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

1️⃣ गोवा में प्रधानमंत्री मोदी ने 77 फीट की श्रीराम प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले कर्नाटक में एक लाख लोगों के साथ गीता पाठ और श्रीकृष्ण मठ में सोने का कलश चढ़ाया

2️⃣ भारत की GDP ग्रोथ दूसरी तिमाही में 8.2%—पिछली 6 तिमाही में सबसे ज्यादा। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की मजबूती और आम लोगों के बढ़े खर्च का असर।

3️⃣ BJP का राहुल गांधी पर तंज – “अर्थव्यवस्था को मृत बताने वाले लोग अब कहां हैं?”
कांग्रेस का पलटवार – “ये वृद्धि दर टिकाऊ नहीं।”

4️⃣ GDP पर BJP का दावा – देश की तेज रफ्तार ग्रोथ का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को।

5️⃣ गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान – “अगले DGP-IG सम्मेलन से पहले देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।”

6️⃣ रायपुर IIM में 60वां अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन शुरू। तीन दिन तक सुरक्षा पर 8 सेशन। PM मोदी 6 सत्रों में शामिल होंगे, जबकि अमित शाह सभी 8 सत्रों में मौजूद रहेंगे।

7️⃣ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, कानपुर से तीन बार रहे सांसद।

8️⃣ एयर मार्शल का बयान – ‘ऑपरेशन सिंदूर भविष्य की झलक; युद्ध अब केवल जमीन पर नहीं लड़े जा रहे।’

9️⃣ रक्षा व्यवस्था तीन चरणों में — ज्वाइंटनेस, इंटीग्रेशन, थिएटराइजेशन। भविष्य में तीनों सेनाएं व साइबर डोमेन एकीकृत थिएटर कमांड के तहत काम करेंगे।

🔟 संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति पर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सोनिया गांधी के आवास पर। सीमा विवाद और SIR मुद्दों पर तीखी चर्चा की संभावना।

1️⃣1️⃣ भारत फिर चुना गया IMO परिषद की श्रेणी–B में। 169 में से 154 वोट मिले। कार्यकाल 2026–27 के लिए।

1️⃣2️⃣ कर्नाटक में राजनीतिक तनातनी के बीच CM सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार नाश्ते पर मुलाकात करेंगे। CM बोले—“हाईकमान जो कहेगा, वही मानूंगा।”

1️⃣3️⃣ रिपोर्ट में खुलासा – ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को दुनिया का तीसरा डिफेंस पावर बनाया, पाकिस्तान टॉप 10 से बाहर।

1️⃣4️⃣ लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत नई ऊंचाई पर—अमेरिका-चीन के बाद तीसरी सबसे मजबूत रक्षा शक्ति।

1️⃣5️⃣ छत्तीसगढ़ में 25 लाख के इनामी नक्सली चैतू ने सरेंडर किया। 2013 झीरम हमला का मास्टरमाइंड, जिसमें 32 लोग मारे गए थे।

1️⃣6️⃣ UIDAI जल्द शुरू करेगा नई सुविधा—अब मोबाइल नंबर अपडेट ऑनलाइन, OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से। लंबी कतारों से मुक्ति।

1️⃣7️⃣ मोर्कल का बड़ा बयान—रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं, यदि फिट रहें व खेलना चाहें।

उत्तर भारत में ठंड का कड़ा प्रहार — तापमान माइनस में, शीतलहर और कोहरा बढ़ने की आशंका

1️⃣8️⃣ उत्तर भारत में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में तापमान माइनस में।
  • नदी, नाले और पाइपलाइनें जमने की स्थिति।
  • हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी में शीतलहर तेज, गलन और कोहरा बढ़ने के आसार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!